{"_id":"d85846e08b2d53f284552203d60269da","slug":"rammurt-and-seema-top-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" राममूरत और सीमा रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममूरत और सीमा रहे अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Thu, 15 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में राममूरत ने पहला, मोहित ने दूसरा और धर्मेंद्र ने तीसरा स्थान पाया। वहीं 400 मीटर दौड़ में बालेश ने बाजी मारी। जबकि धीरेंद्र दूसरे और गजेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मोहित प्रथम, मोहित सिंह द्वितीय और अखिलेश तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अखिलेश प्रथम, जितेंद्र द्वितीय और मोहित तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सीमा देवी ने पहला, निधि सेन ने दूसरा और महिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा गहरा और सलुआ के बीच हुई कबड्डी प्रतियोगिता में सलुआ ने गहरा को 5-2 के अंतर से हरा दिया। वहीं बालीवाल मैच में गहरा की टीम ने कमलखेड़ा को 7-4 से हराकर मुकाबला जीत लिया। दो दिवसीय कीड़ा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं कमलखेड़ा के पूर्व प्रधान शिवरतन सिंह व जिला युवा समन्वयक अतुल द्विवेदी ने विजेताआें को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हेमंत कुमार, राकेश सिंह, रणविजय, ब्रजेंद्र कुमार, जगभान सिंह सेंगर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 17 से
राजकीय पालीटेक्निक परिसर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जहां पर पालीटेक्निक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कार्यक्रम मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रामकिशोर हाेंगे। यह जानकारी देते हुए पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य पीसी वर्मा ने बताया कि क्रीड़ा प्रतियोगिता 17 जनवरी से 19 जनवरी तक चलेंगी। क्रीड़ा प्रतियोगिता की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।