फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Priyanka's pledge rally today, Chhattisgarh CM will also come

प्रियंका की प्रतिज्ञा रैली आज, छत्तीसगढ़ के सीएम भी आएंगे

Sat, 27 Nov 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Priyanka's pledge rally today, Chhattisgarh CM will also come
प्रतिज्ञा रैली को लेकर मंच तैयार करते कारीगर। - फोटो : MAHOBA
महोबा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज शहर के पठा रोड स्थित छत्रसाल स्टेडियम में प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर महोबा में आयोजित रैली के दौरान प्रियंका गांधी लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देकर जन सभा को संबोधित करेंगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी रैली में शामिल होंगे। वह हेलीकाप्टर से शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से दो बजे महोबा आएंगे। यहां 2.15 बजे से 3.45 बजे तक रैली में शामिल होंगे। प्रियंका की जन सभा को लेकर एसपीजी ने डेरा जमाते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के रैली स्थल को बड़े-बड़े होर्डिंग व बैनर से पाटा गया है। विशाल मंच के साथ आने वाले लोगों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। कई प्रदेशों के दिग्गज नेता रैली को सफल बनाने के लिए पूरे दिन जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने की अपील
महोबा। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इसरार पठान व महासचिव इसराफील खां ने समदनगर स्थित अब्बा हुजूर की दरगाह में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक की। जिसमें समाज के लोगों से प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर अस्तर आलम, अहमद खां, गफ्फार अंसारी, रज्जन अली, रमजान मंसूरी, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद शहबाज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed