फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Preparations completed, will see the reality of ponds CM

तैयारियां पूरी, तालाबों की हकीकत देखेंगे मुख्यमंत्री

Fri, 03 Jun 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला,महोबा
अमर उजाला,महोबा Updated Fri, 03 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Preparations completed, will see the reality of ponds CM
हेलीपैड स्थल का निरीक्षण करते डीआईजी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चरखारी के तालाबों का शनिवार को जायजा लेंगे। मलखान सागर में जनता से रूबरू होंगे। इसके लिए तालाब में पंडाल भी लगाया गया है। बुंदेलखंड के तालाबों, बांधों और नहरों में चल रहे कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
विज्ञापन


जो प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई जाएगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर समूचे कस्बे में चारों तरफ पुलिस फोर्स और अफसरों व नेताओं के जमावड़े से खासी चहल पहल बढ़ गई है। मेला स्थल पर एसी पंडाल साधना स्वरूप की देखरेख में तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


एसी पंडाल बनाने के लिए लखनऊ की टीम लगाई गई है जो देरशाम तक पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटी रही। जयसागर तालाब में एक प्राचीन कुएं में सोलर पंप लगाया गया है। उसका उद्घाटन मुख्यमंत्री बटन दबाकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्राचीन कुएं से लोगों को भरपूर पीने के लिए पानी मिलेगा। शुक्रवार को चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था और हैलीपैड स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed