फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pregnant today fruits, milk and yogurt

गर्भवती को आज से फल, दूध और दही

Tue, 09 Aug 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 09 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Pregnant today fruits, milk and yogurt
बैठक में बोलते डीएम । - फोटो : अमर उजाला
डीएम वीरेश्वर सिंह ने कहा कि बुधवार से शुरू हो रही हौसला पोषण योजना फीडिंग कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए 42 सेक्टर प्रभारी लगाए गए हैं। सभी सेक्टर प्रभारी अपने गोद लिए गांव में अभियान की शुरूआत करेंगे। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मीनू के अनुसार पौष्टिक भोजन के साथ साथ दूध दही व फल भी
विज्ञापन


दिया जाएगा। डीएम मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हौसला पौषण योजना की तैयारियों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। डीएम ने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने सामने भोजन कराएं तथा आयरन की गोली के साथ साथ फल भी दे। खाना खिलाने का समय प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक निर्धारित है। मुख्य विकास अधिकारी एके सिंह ने कहा कि योजना के तहत
विज्ञापन


अतिकुपोषित बच्चों को हर रोज दलिया, खिचड़ी, हलुवा, शुद्ध घर तथा फल मीनू के अनुसार दिए जाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अभियान जिले के 800 आंगनबाड़ी केंद्रों में चलेगा। बताया कि सभी अति कुपोषित बच्चों को महीने में 25 दिन 20 ग्राम देशी घी भी उपलब्ध कराया जाएगा। सभी सेक्टर अधिकारी सात दिन निर्धारित ग्रामों में भ्रमण कर प्रतिदिन रिपोर्ट सीडीओ व जिला कार्यक्रम अधिकारी को दें। बैठक में सभी सेक्टर अधिकारी, सीडीपीओ, सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed