{"_id":"628141572b1445318f6812ff","slug":"prayagraj-in-volleyball-and-hamirpur-winner-in-handball-mahoba-news-knp6969748194","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल में प्रयागराज और हैंडबॉल में हमीरपुर की टीमें रहीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबॉल में प्रयागराज और हैंडबॉल में हमीरपुर की टीमें रहीं विजेता
विज्ञापन
महोबा। अंतर्जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों में प्रयागराज, फतेहपुर, हमीरपुर, कौशांबी, बांदा, महोबा व चित्रकूट की टीमों ने दमखम दिखाया। वॉलीबाल में प्रयागराज और हैंडबॉल में हमीरपुर की टीमें विजेता रहीं। डीएम-एसपी ने विजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस लाइन मैदान में पुरुष वर्ग वॉलीबाल में प्रयागराज ने महोबा को हराया। महिला वर्ग में भी प्रयागराज की टीम विजेता रही। पुरुष वर्ग बॉस्केटबाल में हमीरपुर ने महोबा को हराकर जीत दर्ज की। महिला वर्ग में बांदा ने प्रयागराज को हराया। पुरुष वर्ग हैंडबॉल में हमीरपुर ने प्रयागराज और महिला वर्ग में महोबा ने कौशांबी को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग योगा में महोबा विजेता रही जबकि महिला वर्ग में प्रयागराज ने बाजी मारी।
समापन के मौके पर डीएम मनोज कुमार व एसपी सुधा सिंह ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान एसपी ने डीएम के गणेश प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम में सीओ सिटी रामप्रवेश राय, प्रशिक्षु सीओ संगम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक सैन्यजीत सिंह आदि मौजूद रहे।