{"_id":"6a6f89a1f483dedbb9036e2c","slug":"power-lines-will-be-shifted-in-the-pahra-industrial-area-mahoba-news-c-225-1-mah1001-127612-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: औद्योगिक क्षेत्र पहरा में बिजली लाइन शिफ्ट होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: औद्योगिक क्षेत्र पहरा में बिजली लाइन शिफ्ट होगी
विज्ञापन
-उद्योग विभाग ने बिजली निगम को भेजी 1.50 करोड़ की धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत पहरा में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र पहरा में बिजली लाइन की शिफ्टिंग का काम कराया जाएगा। इसको लेकर 1.50 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। उद्योग विभाग की ओर यह धनराशि बिजली निगम को भेज दी गई है। यदि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र पहरा की बिजली लाइन शिफ्ट करने का काम शुरू होगा।
जनपद में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उद्योग विभाग की ओर से पहरा गांव में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना प्रस्तावित है। यहां विशाल भू-भाग में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के उद्योग लगेंगे। निवेशक अपने उद्यम स्थापित करेंगे। औद्योगिक क्षेत्र में दो हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।
औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है। इसके आसपास के इलाके से निकली बिजली लाइन को शिफ्ट कराया जाएगा। बिजली निगम की ओर से पोल व लाइन शिफ्ट करने के लिए करीब 1.50 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। उधर, उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज का कहना है कि पहरा में औद्योगिक क्षेत्र तैयार कराया जा रहा है। बिजली निगम की ओर से बिजली लाइन को शिफ्ट करने का काम किया जाएगा।