फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Power cut in the midst of drizzling rain

Mahoba News: रिमझिम बारिश के बीच बिजली कटौती ने किया बेहाल

Thu, 29 Jun 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Power cut in the midst of drizzling rain
महोबा/चरखारी। पठारी धरती पर रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। इस दौरान बिजली कटौती होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब दस घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बुधवार की रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश का दौर गुरुवार की सुबह तक जारी रहा। कुछ समय के लिए बारिश थमी लेकिन इसके बाद फिर से बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण आधे शहर में भोर चार बजे से 10 बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार बुधवार रात दो बजे बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। सुबह तक कर्मचारी फाल्ट ठीक नहीं कर सके। बकरीद के मौके पर करीब 10 घंटे बिजली ठप रहने से लोगों में नाराजगी दिखी। दोपहर 12 बजे के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलाताल के कस्बा जैतपुर में रुक-रुककर हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे दर्जनों घरों में बारिश का पानी घुस गया। कस्बे के संतोष रैकवार, अकील खान, हरिवंश, परमलाल, रज्जू, बलराम, नितिन त्रिपाठी, राहुल, पुष्पा प्रजापति, हरिकुमार, शहजाद समेत अन्य लोगों के मकानों में पानी घुसने से हजारों की गृहस्थी बर्बाद हो गई। मोहल्ला बजरिया में बारिश के चलते बालादीन का कच्चा मकान धराशायी हो गया। घरों में पानी घुसने की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार विकास कुमार, लेखपाल रामबाबू, एडीओ पंचायत अर्चना गुप्ता ने बाईपास मार्ग से पानी निकासी की व्यवस्था के लिए जेसीबी मशीन से सफाई कराई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed