फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Poor food stores are alive

भंडारों के भोजन पर जिंदा हैं गरीब

Tue, 12 Apr 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 12 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Poor food stores are alive
डाक बंगले में भोजन करते गरीब व असहाय - फोटो : अमर उजाला
जिले में सूखा ने गरीबों का निवाला छीन लिया है। दो जून की रोटी के लिए परेशान गरीबों व असहायों की मदद के लिए अधिकारी और समाजसेवी आगे आए हैं। इनके सहयोग से डाकबंगला मैदान में गरीबों को रोज भोजन खिलाया जा रहा है। इस मिशन में खनन उद्योग कल्याण समिति व जिला पंचायत अध्यक्ष भी सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन


सूखा ने अन्नदाताओं को भी अन्न से मोहताज कर दिया है। पैदावार न होने से अनाज की कीमत दो गुना बढ़ गई है। इससे गरीबों, असहायों, विधवा, विकलांगों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट पैदा हो गया है। तमाम लोग एक वक्त ही रूखा सूखा खाकर गुजारा कर रहे हैं। ऐसे में जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह की प्रेरणा से खनन उद्योग कल्याण समिति ने गरीबों को भोजन मुहैया कराने की पहल की है। इसके तहत जिले के डाकबंगला मैदान में  गरीबों को भोजन खिलाया जा रहा है। यहां रोज करीब एक हजार लोग भोजन पा रहे हैं।
विज्ञापन



इसी तरह कलशहा बाबा मंदिर परिसर में क्रेशर यूनियन की तरफ से रोज एक से दो हजार गरीबों को भोजन कराया जा रहा है। यहां सुबह से ही गरीब व असहाय  थाली और पत्तल लेकर डेरा जमा लेते है। सुबह 11 बजे से भोजन परोसने की शुरुआत होती है। दो माह से चल रहे इन भंडारों से गरीबों का पेट भर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed