{"_id":"60ba44bd8ebc3e7fc91e1132","slug":"political-stalwarts-will-attend-alkharam-s-wedding","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलखराम की शादी में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी, कांग्रेस, सपा की मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलखराम की शादी में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी, कांग्रेस, सपा की मिलेगी मदद
Fri, 04 Jun 2021 08:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 04 Jun 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
अलखराम
- फोटो : amar ujala
महोबा के माधवगंज गांव में पहली बार अनुसूचित जाति के दूल्हे अलखराम के घोड़ी चढ़ने की तमन्ना को पूरी कराने के लिए उसके समर्थन में विभिन्न संगठनों के लोग पहुंच रहे हैं। भीम आर्मी, कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी के नेता उनसे मुलाकात कर चुके हैं।
शुक्रवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष आकाश ने मुलाकात कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन की दूल्हा अलखराम से फोन पर बात करवाई। विनय ने शादी में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। अलखराम ने बताया कि 18 जून को शादी के दिन उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के विभिन्न जनपदों से लोग आएंगे।

शादी के दिन भीम आर्मी के अध्यक्ष सिकंदर बुद्ध व बुंदेलखंड प्रभारी कौशल वाल्मीकि भी उपस्थित रहेंगे। अलखराम ने बताया कि आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर से फोन पर हुई बातचीत में हरप्रकार से मदद का आश्वासन दिया है। अलखराम ने भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर को शादी का आमंत्रण दिया है। गौरतलब हो कि अलखराम के पिता गयादीन अहिरवार ने महोबकंठ थाने में बेेटे के घोड़ी पर चढ़कर बरात निकालने पर गांव में अनहोनी की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग उठाई थी।
राष्ट्रीय सचिव ने ट्वीट कर किया समर्थन
अमर उजाला में शुक्रवार के अंक में प्रकाशित खबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने ट्वीट कर अलखराम के घोड़ी चढ़ने का समर्थन किया है। उनके द्वारा किए गए ट्वीट को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रीट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस हर कदम पर पीड़ित शोषित वंचितों के साथ खड़ी है।
अलखराम की बरात घोड़ी पर निकलेगी। गुरुवार को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा भेजी गई दो सदस्यीय टीम ने गांव पहुंचकर अलखराम व उनके परिवार से मुलाकात की थी। जिसकी रिपोर्ट पार्टी ने आलाकमान को सौंप दी गई है।