फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   political

बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपाइयों ने दिया धरना

Thu, 06 May 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
political
महोबा। पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने के बाद हिंसा और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के आल्हा चौक पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भाजपाइयों ने बंगाल सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर गुरुवार को मंडल महामंत्री संतोष गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौक पहुंचकर कोविड नियमों का पालन करते हुए धरना दिया। बंगाल सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंडल महामंत्री संतोष गुप्ता ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक षड्यंत्र के तहत बंगाल में भाजपा के निर्दोष कार्यकर्ताओं की हत्या, महिलाओं के साथ दुष्कर्म व पार्टी कार्यालयों में आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। इससे पूरे देश के कार्यकर्ताओं में उबाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पश्चिम बंगाल की सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष विनोद कुशवाहा व दुर्गा प्रसाद गुप्ता, नगर मंत्री तेजेंद्र पाटकार, पंकज गुप्ता, धर्मेंद्र सेन, अमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed