फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police removed from the road roadways buses

पुलिस ने रोडवेज की बसों को सड़क से हटाया

Mon, 13 Jul 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महाोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महाोबा Updated Mon, 13 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Police removed from the road roadways buses
 रोडवेज के बाहर सड़क पर बसें खड़ी करके सवारियां भरने से बाधित हो रहे आवागमन की खबर अमर उजाला ने सोमवार को प्रमुखता से प्रकाशित की, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रोडवेज के बाहर सड़क पर खड़ी रोडवेज बसों को रोडवेज कार्यशाला के अंदर खड़ी कराया। इस पर रोडवेज कर्मचारियों और पुलिस की जमकर नोकझोंक हुई, लेकिन दरोगा केपी सिंह ने रोडवेज बसों को सड़क से हटवा दिया। साथ ही दो पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सड़क पर बसें खड़ी न होने देने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

मालूम हो कि महोबा रोडवेज के निर्माण के लिए रोडवेज के अंदर मलवा और रॉ मटैरियल पड़ा होने से रोडवेज चालक परिचालक ने बसें रोडवेज के गेट बाहर सड़क पर खड़ी करके संचालन शुरू कर दिया, जिससे रोड संकरा हो जाने के कारण जाम की समस्या पैदा हो जाती है। सड़क पर ही यात्रियों के चढ़ने उतरने से सड़क से निकलने वाले वाहनों से दुर्घटना का भी खतरा बढ़ गया था। सोमवार को अमर उजाला ने सड़क से हो रहा रोडवेज बसों का संचालन शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर का संज्ञान लेकर सोमवार को कोतवाली में तैनात दरोगा केपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ रोडवेज परिसर जा धमके और सड़क पर लगी बसों को हटवाना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस और रोडवेज कर्मियों में जमकर नोकझोंक हुई, लेकिन दरोगा ने किसी की बात सुने बसों को हटवा दिया। जिससे अब रोडवेज बसों का संचालन कार्यशाला से किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed