फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police recovered two real sisters missing from home

घर से लापता दो सगी बहनों को पुलिस ने किया बरामद

Sun, 18 Oct 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police recovered two real sisters missing from home
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा मोहल्ले से रात को तीन बजे गायब हुईं दो जुड़वा सगी बहनों का पुलिस ने 12 घंटे अंदर सुराग लगाकर माता-पिता के हवाले कर दिया। पुलिस टीम की सक्रियता से दोनों किशोरियों के मिलने से माता-पिता ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मोहल्ला काजीपुरा निवासी नसीर उर्फ मुन्ना की दो जुड़वा नाबालिग बेटियां सानिया (14) व सूफिया (14) गुरुवार रात अचानक घर से गायब हो गईं। शुक्रवार सुबह 11 बजे पीड़िता के पिता ने कोतवाली में बेटियों के गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने जगह-जगह तलाश की। शुक्रवार को दिन में तीन बजे दोनों बहनें कीरत सागर के पास बैठी मिलीं। पुलिस ने दोनों बहनों को बरामद कर एसपी को जानकारी दी। दोनों को कोतवाली लाया गया। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि बरामद बहनों ने बताया कि वह परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकल आईं थीं और तालाब के किनारे बैठ गईं। पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद दोनों बेटियों को माता-पिता को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed