{"_id":"590f56e94f1c1b3a54850ef3","slug":"police-officer-helps-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की सुने पुलिस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की सुने पुलिस अधिकारी
अमर उजाला/महोबा
Updated Sun, 07 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक लेते अपर एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अपर एसपी ने कोतवाली व थाना प्रभारियों के पेंच कसे। निर्देश दिए कि जनता की सुने और उनकी शिकायत का तत्काल निस्तारण कराएं।
अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना व कोतवाली प्रभारियों को आगामी सबेबरात, रमजान व अन्य पर्वों को लेकर बेहद सतकर्ता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि पर्वों के दौरान थानों में लोगों के साथ बैठक करें और सभी का सहयोग लें। किसी भी प्रकार की घटना पर मौके पर पहुंच जांच करें । जिससे जनता का पुलिस पर विश्वास कायम रह सके।
अपर एसपी ने कहा कि थाने व कोतवाली आने वाले पीड़ितों को बैठाकर उनकी पूरी बात सुने और समस्या का समाधान कराते हुए उचित कार्रवाई करें। चेतावनी दी कि यदि लापरवाही व मनमानी की शिकायत मिली तो संबंधित थाना व कोतवाली प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीओ सदर जितेंद्र दुबे, नंदलाल, शहर कोतवाल पंकज पांडेय समेत सभी थानाें के प्रभारी मौजूद रहे।