फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police and Excise Department raids recovered illicit liquor

पुलिस व आबकारी विभाग की छापामारी में अवैध शराब का जखीरा बरामद

Sat, 22 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police and Excise Department raids recovered illicit liquor
महोबा। शहर में बस्ती के अंदर संचालित अवैध शराब फैक्ट्री का पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने भंडाफोड किया है। छापामारी के दौरान अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया है। रात में अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकला। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शेखूनगर स्थित एक मकान में लंबे समय से अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। गुरुवार की रात पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब बनाने के कारोबार की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आबकारी निरीक्षक रामकृष्ण चतुर्वेदी व कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी की संयुक्त टीम ने जगदीश यादव पुत्र हरस्वरूप यादव के मकान में छापा मारा। भारी पुलिस फोर्स को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

टीम ने तालाशी के दौरान मकान से 574 खाली क्वार्टर, 32,354 नकली लेवल, 16 हजार नकली क्यूआर कोड, 2,566 ढक्कन, 60 लीटर स्प्रिट, 50 लीटर की क्षमता वाली 11 खाली केन, दो किलो यूरिया, चार मीटर प्लास्टिक पाइप व एक सीलिंग मशीन बरामद की है। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जगदीश यादव के खिलाफ धारा 272, 273, 419, 420, 467, 468 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed