फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Poet conference Gunje earthquake lyrics

कवि सम्मेलन में गूंजे भूकंप के गीत

Tue, 05 May 2015 12:03 AM IST
अमर उजालाब्यूरो महोबा।
अमर उजालाब्यूरो महोबा। Updated Tue, 05 May 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Poet conference Gunje earthquake lyrics
 परमार आवास में आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कवि संतोष द्विवेदी द्वारा पढ़ी गई रचना प्रलयकारी भूकंप ने कैसा कहर ढहाया है प्रकृति से छेडछाड़ कर बेसुर बिगुल बजाया है। खासी सराही गई।
विज्ञापन

 कवि सम्मेलन का शुभारम्भ संतोष द्विवेदी  द्वारा सरस्वती  वंदना से किया गया। उन्होंने नेपाल में आए भूकंप से हुई त्रासदी पर रचना पढ़ी। कवि पं. जगप्रसाद तिवारी ने ज्योति की इस प्रकार व्याख्या की ज्ञान की ज्योति जलाई है तुमने जीवन में राम की महिमा गाई है । ़अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य शिव कुमार गोस्वामी ने की। संचालन साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष पं. जगप्रसाद तिवारी ने किया। गोष्ठी का शुभारम्भ संतोष द्विवेदी  द्वारा सरस्वती  वंदना से किया गया। उन्होंने नेपाल में आए भूकंप से हुई त्रासदी पर रचना पढ़ी। वरिष्ठ साहित्यकार उमाशंकर नगायच ने रचना पढ़ते हुए सभी का मार्ग दर्शन वर्तमान परिदृश्य में किया। विष्णुरात चतुर्वेदी विदेह ने राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार कहा हर प्रांत निवासी यही कहे कि प्रांत अकेला उसका है। तो आज पूंछता हूं सबसे बोलो फिर भारत किसका है। शिवकुमार गोस्वामी ने भी वर्तमान सामाजिक स्थिति पर रचना सुनाकर सभी को जागरूक किया। डा0 एल. सी. अनुरागी ने दोहा पढ़ते हुए कहा दो अक्षर पर रहते चारों धाम,  निसदिन जपो प्यारा राम का नाम। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के रूप में कई दशक तक लोगों को स्वास्थ्य लाभ देकर सेवा निवृत्त हो चुके डा रामकुमार सिंह परमार को इस मौके पर भावभीनी विदाई दी गई। जिसमें  क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी हमीरपुर ,डा ज्ञानेश अवस्थी,अनुराग पुरवार,राघवेंद्र सिंह,अशोक सिंह परिहार , बंशीधर सेंगर, डा0 डीके सिंह, हिमांशु, अशोक दाऊ, कैलाश नाथ गोस्वामी, रमेश जैदका सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed