{"_id":"6a0e0bbb664c33cf4c0283da","slug":"png-lines-have-been-laid-in-nine-wards-and-connection-is-mandatory-within-three-months-mahoba-news-c-225-1-mah1012-125409-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नौ वार्डों में बिछी पीएनजी लाइन, तीन माह में कनेक्शन लेना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नौ वार्डों में बिछी पीएनजी लाइन, तीन माह में कनेक्शन लेना अनिवार्य
विज्ञापन
महोबा। नगर पालिका परिषद महोबा के तीन और नगर पंचायत कबरई के छह वार्डों में पीएनजी लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। जिला पूर्ति विभाग ने इन वार्डों के निवासियों से तीन माह के भीतर अनिवार्य रूप से पीएनजी कनेक्शन लेने की अपील की है। कहा है कि निर्धारित अवधि के बाद इन वार्डों के उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि महोबा नगर पालिका परिषद के गांधी नगर, बजरंग नगर और नारूपुरा वार्ड सहित नगर पंचायत कबरई के आंबेडकर नगर, भगत सिंह नगर, गांधीनगर, इंदिरानगर, जवाहर नगर और किदवई नगर में संस्था आईजीएल की ओर से पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में संस्था सभी घरों तक गैस आपूर्ति शुरू करने के लिए तैयार है।
डीएसओ ने कहा कि इन वार्डों के निवासियों को तीन माह के भीतर अधिकृत संस्था आईजीएल से पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। समय सीमा समाप्त होने के बाद ऐसे घरों में घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। घर के स्वामी पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। संस्था घरेलू के साथ-साथ कॉमर्शियल कनेक्शन भी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि आईजीएल का कंट्रोल रूम विकास भवन वाली गली में कांशीराम कॉलोनी के पास सुभाष नगर में स्थापित है। उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1800-1025-109 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।