फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   pita putri ko peta,pita putri ko petamahoba

दबंगों ने पिता-पुत्री समेत पांच को पीटकर किया लहूलुहान

Sat, 07 May 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
pita putri ko peta,pita putri ko petamahoba
महोबा/कबरई। पिड़ारी गांव में शादी की पार्टी में न आने की बात कहने पर दबंगों ने पिता-पुत्री समेत पांच लोगों को लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मोहनलाल के पुत्र अरविंद की शादी के बाद घर पर पार्टी दी गई थी। पार्टी में परिवार के शिवहरि ने शामिल होने से इंकार कर दिया। इससे नाराज मोहनलाल ने अपने परिजनों के साथ शिवहरि के घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडें व कुल्हाड़ी से हमला किए जाने पर शिवहरि, उसकी पुत्री विनीता, पुत्र धर्मेंद्र व राहुल और बहन सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के आरोपी धमकी देते हुए चले गए। एक अन्य घटना में गहरा गांव निवासी यशपाल ने एसपी सुधा सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह बाजार में फल खरीद रहा था। तभी छह-सात लोग आए और शराब के लिए पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर पीटा। एसपी ने थानाध्यक्ष कबरई को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed