{"_id":"dff6f7760b942d3cc1931da3bc2b0e83","slug":"pink-gang-angry-woman-beating-halla-bol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की पिटाई से नाराज गुलाबी गैंग का हल्ला बोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की पिटाई से नाराज गुलाबी गैंग का हल्ला बोल
ब्यूरो/ अमर उजाला महोबा।
Updated Tue, 05 May 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी के ग्राम अकटोंहा में जमीन के विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक महिला की सरेआम पिटाई कर अधमरा कर दिया। महिला को सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर गुलाबी गैंग ने अस्पताल में हल्ला बोला और पीड़िता से मिलकर हालचाल लिया।
ग्राम अकटोहां निवासी आशा का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद हो गया था जिस पर गांव के दबंगों ने महिला की सरेआम लाठी डंडों से पिटाई कर अधमरा कर दिया था। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई थी। महिला को सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया गया।जहां हालत ठीक न होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुलाबी गैंग को जानकारी मिलते ही गैंग ने जिला अस्पताल में पहुंचकर जमकर हो हाय, हल्ला मचाया और पीड़िता हाल जाना और साथ ही पुलिस को चेतावनी दी कि यदि दबंगों की जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो गैंग शांत नहीं बैठेगी। गुलाबी गैंग कमांडर फरीदा बेगम ने कोतवाली चरखारी पहुंचकर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।