फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Parents can also check the fitness of school vehicles while sitting at home

Mahoba News: अभिभावक घर बैठे भी जान सकेंगे स्कूली वाहनों की फिटनेस

Sat, 18 Apr 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 18 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Parents can also check the fitness of school vehicles while sitting at home
महोबा। स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए परिवहन विभाग ने निगरानी पोर्टल की शुरुआत की है। इसके माध्यम से अब अभिभावक घर बैठे अपने बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की फिटनेस, बीमा व अन्य जरूरी दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच कर सकेंगे। फिलहाल, परिवहन विभाग पोर्टल में डाटा जोड़ रहा है।
विज्ञापन

जनपद में दो सौ से अधिक स्कूल वाहन संचालित हैं, जिनके माध्यम से बच्चे अपने घर से स्कूल जाते और आते हैं। परिवहन विभाग का यह पोर्टल वाहन सारथी व एकीकृत ई-चालान प्रणाली से भी जुड़ा हुआ है। एआरटीओ दयाशंकर का कहना है कि अभियान चलाकर सभी स्कूली वाहनों को पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। इससे अभिभावक वाहन का नंबर डालकर सुरक्षा के मानकों को चेक कर सकते हैं। इससे उन्हें स्कूली वाहन से जुड़ी विभिन्न जानकारियां हासिल करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed