{"_id":"b6bee1d0986e5cdfea5cfe112896ca3a","slug":"panckundiy-mahayagna-tasted-of-the-devotees-in-bhandara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकुंडीय महायज्ञ के भंडारे में श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकुंडीय महायज्ञ के भंडारे में श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा।
Updated Sat, 18 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
बड़ी भवानी मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
भक्ताें ने मंदिर में माथा टेककर सुख समृद्धि की कामना की और प्रसाद ग्रहण
किया।
शनिवार को पंच कुंडीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के समापन पर बड़ी भवानी मंदिर में विशाल भंडारा किया गया। भंडारे में सुबह से ही भक्ताें के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
कस्बे के अलावा ग्राम बिलरही, ढिकवाहा, ज्योरइया, डिगरिया, सिजरिया, कैमाहा, पिपरामाफ, अतरार माफ, उरवारा, ननौरा, बिलखी, पवा, भंडरा, सिजवाहा, मवई, बरा, सलारपुर, तिंदौली, सिजहरी सहित कई गांव के लोग महायज्ञ में शामिल हुए।
सुबह से ही भंडारे में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा।
देर रात से ही भंडारे में प्रसाद की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। भंडारे में पूर्व प्रधान शिवकुमार राजपूत, प्रेमचंद्र तिवारी, रामू शुक्ला, विजय कुमार राजपूत, ब्रजगोपाल विश्वकर्मा, अनूप सोनी, भागीरथ मिश्रा, राजेश नामदेव ने सहयोग किया।