फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   palika

अस्थाई दुकानें हटाने से भड़के दुकानदारों का प्रदर्शन

Sun, 10 Jan 2021 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
palika
नगर पंचायत कार्यालय गेट के बाहर प्रदर्शन करते दुकानदार - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के बांदा तिराहा स्थित बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण की खाली पड़ी भूमि पर लगी अस्थाई दुकानें को नगर पंचायत प्रशासन ने हटवा दिया। बिना सूचना दुकानें तोड़ने और अभद्रता पर भड़के दुकानदारों ने नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में थाना कबरई में शिकायती पत्र देकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बांदा तिराहे पर 40 से अधिक दुकानदार सड़क किनारे सब्जी आदि की दुकानें लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। 15 दिन पहले नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क किनारे से दुकानें हटवा दी गईं थीं। तब दुकानदारों ने सड़क से 70 मीटर दूर बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण की खाली पड़ी भूमि पर अस्थाई दुकानें लगा ली थीं।
विज्ञापन

रविवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में पालिका कर्मी बुलडोजर लेकर पहुंच गए और दुकानों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया। दुकानें हटाए जाने से भड़के दुकानदार नगर पंचायत कार्यालय के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। दुकानदारों का आरोप था कि बिना किसी सूचना के पालिका प्रशासन ने दुकानें तोड़ दी। उनके साथ अभद्रता व गाली-गलौज की गई। पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर पालिका कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और दुकानों का सामान वापस दिलाए जाने की मांग की है। ईओ वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि शासन के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed