फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   pal reached home with family in 6 days by driving rickshaw from Noida

नोएडा से रिक्शा चलाकर 6 दिन में परिवार समेत घर पहुंचा गोपाल

Thu, 02 Apr 2020 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
pal reached home with family in 6 days by driving rickshaw from Noida
रिक्शा चलाकर नोएडा से परिवार समेत बेलाताल, महोबा पहुंचा गोपाल - फोटो : MAHOBA
महोबा। बेलाताल निवासी गोपाल अपनी पत्नी व भाई के साथ नोएडा में रहकर मजूदरी करता है। देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से लॉकडाउन किया गया। ट्रेन व बसों का संचालन ठप होने जाने से सैकड़ों की संख्या में श्रमिक विभिन्न साधनों व पैदल चलकर घर पहुंचे। गोपाल हाथ रिक्शा में परिवार के सदस्यों को बैठाकर महोबा रवाना हुआ। शुरुआती दो दिन बिना भोजन के ही रिक्शा खींचा। रास्ते में जलपान व लंच पैकेट मिलने पर राहत मिली। छह दिन तक लगातार रिक्शा चलाकर बेलाताल पहुंचे। गोपाल ने बताया कि रात के समय रिक्शा में ही कुछ देर आराम किया और फिर आगे के लिए बढ़ गए। बेलाताल पहुंचने पर पूरे परिवार ने सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर पहुंचकर जांच कराई। इसके बाद घर चले गए। यहां प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई। प्रत्येक गांव में क्वारंटीन केंद्र बनाए जाने के बाद भी बाहर से आने वाले लोग वहां नहीं ठहर रहे हैं। ग्रामीणों में वायरस के संक्रमण की आशंका बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed