फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pagoda echoes with the shouts of Har Har Mahadev on Mahashivaratri festival

महाशिवरात्रि पर्व पर हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Sat, 22 Feb 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pagoda echoes with the shouts of Har Har Mahadev on Mahashivaratri festival
महोबा। महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति से मनाया गया। भोर से ही शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान शिवालय हर हर महादेव व घंटा घडियालों की आवाज से गूंजते रहे। भक्तों ने जल, शहद, दूध से भगवान शिव का अभिषेक कर माथा टेका और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद शहर में भव्य शिव बरात निकाली गई। विभिन्न वेशभूषा में शामिल भक्त आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। भोर से ही महिलाओं के जत्थे हाथों में पूजा का थाल लेकर शिव मंदिरों के लिए रवाना हुए। शहर के प्राचीन बलखंडेश्वर मंदिर, रामकथा मार्ग स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर, शिवतांडव मंदिर, बड़ी चंद्रिका मंदिर स्थित विशाल शिवमंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने बेलपत्र, धतूरा, फूल आदि चढ़कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का शिव मंदिरों में आने जाने का सिलसिला चलता रहा। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

दोपहर बाद शहर के बलखंडेश्वर मंदिर से भव्य शिव बरात निकाली गई। जो शहर के तहसील चौराहा, छजमनपुरा, मुख्य बाजार, ऊदल चौक, आल्हा चौक, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए गुजरी। इस दौरान भगवान शिव पार्वती समेत आधा दर्जन झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। शिव बरात में भक्त विभिन्न वेशभूषा में शामिल होकर भक्तिगीतों में थिरकते रहे। शोभायात्रा में लोगों ने शिवभक्तों को जलपान कराकर स्वागत किया। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के गांधी नगर स्थित प्राचीन मढ़ा मंदिर से शिवरात्रि पर्व पर गाजे बाजे के साथ शिव बरात निकली गई। विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा में शामिल झांकियों की जगह-जगह शिवभक्तों ने आरती उतारी। शिव बरात में भक्त गीतों पर नाचते चलते रहे। छतों पर खड़े होकर शिव बरात देख रहे भक्तों ने पुष्पवर्षा कर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed