फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Open cow stuck down in the valley

खुले नाले में गिरकर फंसी गाय

Fri, 11 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 11 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Open cow stuck down in the valley

महोबा। नगर पालिका ने शहर में बड़े-बड़े नालों का

विज्ञापन
निर्माण तो करा दिया लेकिन ढांकने का इंतजाम नहीं किया। इस कारण आए दिन राहगीर और जानवर नालों में गिर जाते है। बुधवार को गहरे नाले में गिरकर एक गाय फंस गई। कड़ी मशक्कत के बाद गाय को नाले से निकाला गया।

शहर के बड़ी चंडिका मंदिर परिसर में बुधवार की शाम खुले नाले में एक गाय गिरकर फंस गई। मंदिर पहुंचे सुशांत खरे, अखिलेश राजपूत, पुष्पेंद्र ने गाय को नाले में फंसे देखा तो उसको नाले से निकालने की कोशिश की, पर कामयाब नहीं हुए।

इस पर पंकज द्विवेदी, गौरव, मनीष, रीतेश, अमित शर्मा को फोन पर सूचना दी। रात आठ बजे कड़ी मशक्कत के बाद गाय को नाले के बाहर निकाला गया।

गाय नाले के बाहर तो आ गई पर गंभीर चोट लग जाने से उठ नहीं पा रही थी। पशु चिकित्सक जितेंद्र सिंह राजपूत को बुलाया। डाक्टर ने गाय का उपचार किया, फिर भी गाय उठ नहीं पाई।

श्रद्धालुओं ने गाय को उठाकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया गया और उसके खाने की व्यवस्था की। गुरुवार को सुबह गाय चलने फिरने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed