{"_id":"572b96c14f1c1b4c625cd470","slug":"only-bjp-burnt-effigies-of-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने आजम खां का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने आजम खां का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 06 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
नगर विकास मंत्री आजम खा द्वारा भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से भाजपाई भड़क उठे है। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर विकास मंत्री का पुतला फूंक नारेबाजी की। उन्होंने आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता खरेला कस्बे के मंगली बाजार में एकत्र हुए और आजम खा का पुतला फूंका। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ने आजम खां के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने कहा कि यदि इस प्रकार की टिप्पणियों पर रोक न लगाई गई, तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान प्रवेंद्र रधुवंशी, उमेश गुप्ता, शिवशंकर तिवारी, रामनरेश तिवारी, बाबी मिश्रा, मनीराम, अनिल, सुनील सेंगर, विनीत सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन