फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   One killed in accidents, three injured

दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन घायल

Fri, 21 Aug 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Fri, 21 Aug 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
One killed in accidents, three injured
जालौन जिला निवासी युवक रात में मोटरसाइकिल से अपनी बहन की ससुराल जा रहा था, तभी रास्ते में बाइक  के असंतुलित होने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर कबरई में आमने-सामने दो ट्रकों में भिड़ंत होने से तीन लोग घायल हो गए । घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों चालकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जालौन जिले के डाकौर निवासी जागेश्वर प्रजापति (25) पुत्र खेमचंद्र  मोटरसाइकिल से अपनी बहन मीरा से मिलने उसकी ससुराल मोहल्ला सोहरयांव चरखारी आ रहा था। कनेरा गांव के पास पहुंचते ही जागेश्वर मोटर साइकिल से गिर गया, जिससे वह खून से लथपथ रात भर सड़क किनारे पड़ा रहने से उसकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों के देखने पर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी लेकर डीएल के पते से घर वालों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर विकासखंड कबरई में अलकेश पुत्र संतबहादुर ट्रक में गिट्टी लादकर लखनऊ जा रहा था।  वहीं कानपुर से कलीम अपने क्लीनर के साथ ट्रक लेकर कबरई की तरफ आ रहा था, जैसे ही दोनाें ट्रक कबरई तिराहे के पास पहुंचते ही दोनों में भिड़ंत हो गई, जिससे ट्रक चालक कलीम, अलकेश और क्लीनर रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने 108 नंबर  एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर दोनों चालकों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed