चाट का ठेला लगाने वाले युवक के खाते में अचानक कहां से आए 1 करोड़ रुपये, इंटेलिजेंस टीमों ने मारा छापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाते में विदेशी मुद्रा आने के बाद डीआरआई ने युवक के घर पर गुरुवार को छाप मारकर परिजनों से पूछताछ में पाया कि उसका एक रिश्तेदार थाईलैंड में रहता है। रिश्तेदार द्वारा विदेशी मुद्रा खाते में भेजे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। चरखारी निवासी मोहम्मद शरीफ पहले चाट का ठेला लगाता था।
डीआरआई टीम की पूछताछ में थाईलैंड में एक रिश्तेदार रहने का हुआ खुलासा
दिल्ली इंटेलिजेंस ने डीआरआई कार्यालय लखनऊ को सूचना दी और रफीक को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे डीआरआई के इंस्पेक्टर सुनील माथुर के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने रफीक के चरखारी स्थित आवास में छापा मारा।
छापेमारी में परिजनों के आधार कार्ड और बैंक खाता नंबर टीम ले गई। बताया जाता है कि रफीक के एक रिश्तेदार थाईलैंड में पत्थर के नग का काम करते हैं। नग अच्छी कीमत में बिकता है। थाईलैंड से ही उसके खाते में पैसा भेजे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस छापामार कार्रवाई के बाद से रफीक का परिवार बुरी तरह सहमा हुआ है।