फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   On the second day strike in protest lawyer 's murder

हत्या के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे वकील

Fri, 13 Mar 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Fri, 13 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
On the second day strike in protest lawyer 's murder
बुधवार को इलाहाबाद जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ता नबी अहमद की दरोगा द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने से अधिवक्ताओं में खासा आक्रोश है। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर जाम लगाया और प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रही। अधिवक्ताओं द्वारा कार्य न किए जाने से न्यायिक कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील अधिवक्ता सभागार में हुई बैठक में वकीलों ने इलाहाबाद में अधिवक्ता की निर्मम हत्या की निंदा की। साथ ही न्यायिक कामकाज न करने का निर्णय लिया। साथ ही पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के महामंत्री मुकुट सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुखनंदन सिंह यादव, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी, मुरारीलाल अग्रवाल, बनवारी लाल, केके सोनी, उदित नारायन, रामशरण सक्सेना, शिवचरन सिंह, कन्हैया राजपूत, प्रमोद सक्सेना सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। वकीलों की हड़ताल के चलते मुकदमों की पैरवी करने आए वादकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं कचहरी परिसर में सारा दिन सन्नाटा पसरा रहा। अधिवक्ताओं द्वारा कामकाज न किए जाने से वादकारी खासे परेशान रहे।
विज्ञापन


कर अधिवक्ता संघ ने किया हड़ताल का ऐलान
इलाहाबाद कोर्ट परिसर में दरोगा द्वारा अधिवक्ता की हत्या किए जाने के विरोध में कर अधिवक्ता संघ ने भी हड़ताल कर दी है। कर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ब्रजेंद्र गुप्ता और ह्रदेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अधिवक्ता हड़ताल पर रहे और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर न्याय न मिलने तक कार्य से विरत रहने की घोषणा की। साथ ही बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की समस्त मांगाें का समर्थन करने का भी ऐलान किया। इस मौके पर प्रदीप चंद्र गुप्ता, अरुण पुरवार, धीरज गुप्ता, प्रभात तिवारी, अरविंद सिंह, वीरेंद्र कुमार सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed