फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   On the second day of testing, water was wasted due to leakage in the tank.

Mahoba News: टेस्टिंग के दूसरे दिन ही टंकी में लीकेज से बर्बाद हुआ पानी

Sun, 15 Feb 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 15 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
On the second day of testing, water was wasted due to leakage in the tank.
फोटो 15 एमएएचपी 19 परिचय-नगाराडांग गांव में फटी टंकी से बहकर बर्बाद होता पानी। संवाद
बेलाताल (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर के ग्राम नगाराडांग में नमामि गंगे के तहत संचालित जल जीवन मिशन की हर घर नल से जल योजना में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। योजना के तहत निर्मित पानी की टंकी टेस्टिंग के महज एक दिन बाद ही चिटक गई। इससे हजारों लीटर पानी बह कर बर्बाद हो गया। अब टंकी के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम नगाराडांग में घर-घर पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2025 में टंकी का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पेयजल आपूर्ति घर-घर पहुंचाने के लिए 13 फरवरी को टेस्टिंग के लिए टंकी में पाइप लाइन से पानी भरा गया। इसके बाद 14 फरवरी को दोपहर तीन बजे के आसपास टंकी चिटक गई और लीकेज से बड़ी मात्रा में पानी नीचे गिरने लगा। टेस्टिंग के एक दिन बाद ही टंकी में लीकेज से निर्माण कार्य की गुणवत्ता सामने आ गई। इससे जल जीवन मिशन के तहत तैयार की गई पानी की टंकी के निर्माण पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों को दुरुस्त न कराने व कई गांवों में पानी न पहुंचने की समस्या पर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत व प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच हुई कहासुनी का मामला सुर्खियों में है। जल शक्ति मंत्री ने 30 दिन के अंदर नमामि गंगे योजना के तहत सभी गांवों में घर-घर जल पहुंचाने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके बाद से जल जीवन मिशन योजना का काम आनन-फानन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बेलाताल। ग्राम प्रधान गायत्री ने टंकी फटने के मामले की शिकायत डीएम गजल भारद्वाज व एडीएम नमामि गंगे से की है। आरोप लगाया कि टंकी निर्माण में बड़े स्तर पर सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने पानी की टंकी की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। नगाराडांग के ग्राम प्रधान के साथ ग्रामीण गौरी शंकर राजपूत, अशोक राजपूत, पप्पू साहू, मो. हकीम, सोनू, प्रदीप राजपूत आदि ने शासन-प्रशासन से टंकी निर्माण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं की गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त टंकी का पुनर्निर्माण मानक के अनुरूप कराए जाने व जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
--


मैं इसी की लड़ाई लड़ रहा हूं। अगर ऐसा है तो कार्रवाई होना चाहिए। -बृजभूषण राजपूत, भाजपा विधायक, विधानसभा चरखारी।
----------
ग्रामीण बोले, नहीं हुआ सही काम




गांव निवासी सुशीला का कहना है कि गांव में कहीं पानी है कहीं नहीं है। उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। पानी न आने से परेशानी हो रही है। उनके यहां पाइप लाइन भी नहीं पहुंची।

गांव निवासी पूरन का कहना है कि टंकी के निर्माण में सही सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया। न ही काम सही कराया गया। गांव की गई गलियों में पानी नहीं पहुंचा। सड़कें भी क्षतिग्रस्त हैं।

टंकी में लीकेज होने का मामला मामला संज्ञान में आया है। टीम को मौके पर भेजा गया है। शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। -मोईनुल इस्लाम, एडीएम नमामि गंगे, महोबा।



कहीं पाइप लाइन लीकेज तो कहीं सड़कें क्षतिग्रस्त



महोबा। जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में कराए गए कार्य में बरती गई लापरवाही की पोल आए दिन खुल रही है। कई गांवों पाइप लाइन लीकेज होने से पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। लीकेज पाइप लाइन की वजह से पानी घर तक नहीं पहुंच रहा है। जिससे ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ गांवों में सड़कें क्षतिग्रस्त होने के बाद उन्हें सही नहीं कराया। सड़क बदहाल होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सड़कों को क्षतिग्रस्त हुए महीनों गुजर जाने के बाद भी उनकी सुध नहीं ली जा रही है।



-----------



केस-एक

महोबा। कस्बा अजनर के बस स्टैंड व वन रेंज तिराहे पर नमामि गंगे योजना के तहत पाइप लाइन डाली गई थी। पिछले दो सालों से पाइपलाइन में लीकेज है। इससे पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। इससे सड़क पर कीचड़ जैसी स्थिति बनी रहती है। ऐसे में आवाजाही में लोगों को परेशानी होती है।

केस-दो

महोबा। ब्लॉक जैतपुर के इंद्रहटा गांव में नमामि गंगे योजना के तहत कराए गए काम में लापरवाही बरती गई है। पाइप लाइन डालने के नाम पर गांव की सड़कों को खोद दिया गया है। खोदी गई सड़कों को दुरुस्त कराने में जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फोटो 15 एमएएचपी 19 परिचय-नगाराडांग गांव में फटी टंकी से बहकर बर्बाद होता पानी। संवाद

फोटो 15 एमएएचपी 19 परिचय-नगाराडांग गांव में फटी टंकी से बहकर बर्बाद होता पानी। संवाद

फोटो 15 एमएएचपी 19 परिचय-नगाराडांग गांव में फटी टंकी से बहकर बर्बाद होता पानी। संवाद

फोटो 15 एमएएचपी 19 परिचय-नगाराडांग गांव में फटी टंकी से बहकर बर्बाद होता पानी। संवाद

फोटो 15 एमएएचपी 19 परिचय-नगाराडांग गांव में फटी टंकी से बहकर बर्बाद होता पानी। संवाद

फोटो 15 एमएएचपी 19 परिचय-नगाराडांग गांव में फटी टंकी से बहकर बर्बाद होता पानी। संवाद

फोटो 15 एमएएचपी 19 परिचय-नगाराडांग गांव में फटी टंकी से बहकर बर्बाद होता पानी। संवाद

फोटो 15 एमएएचपी 19 परिचय-नगाराडांग गांव में फटी टंकी से बहकर बर्बाद होता पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed