{"_id":"5dbdd19d8ebc3e012e1f5d11","slug":"old-man-caught-two-women-cutting-pockets-called-police-mahoba-news-knp5233651114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब काट रहीं दो महिलाओं को वृद्घ ने पकड़ा, बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेब काट रहीं दो महिलाओं को वृद्घ ने पकड़ा, बुलाई पुलिस
विज्ञापन
महोबा। कस्बा जैतपुर में आटो सवार दो महिलाओं को वृद्ध ने जेब काटते रंगे हाथों पकड़ लिया। वृद्ध के शोर-शराबा करने पर भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कस्बा जैतपुर निवासी वृद्ध भवानीदीन शनिवार को किसी कार्य से कुलपहाड़ आया था। आटो से वापस लौटते समय किराया देने के दौरान समीप में बैठी दो महिलाओं ने वृद्ध की जेब में पड़ी नगदी देख ली। आटो कस्बे में पहुंचने से पहले महिलाओं ने वृद्ध की जेब से 9,500 रुपये की नगदी गायब कर दी। जब वृद्ध ने पैसा गायब देखा तो उसे महिलाओं पर आशंका हुई। वृद्ध ने एक महिला को पकड़ लिया।
मामला बढ़ता देख महिला ने जेब से निकाली गई नगदी वापस कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। खबर फैलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पकड़ी गईं महिलाओं ने अपना नाम पिंकी व पूजा निवासी रेलवे स्टेशन डेरा मौदहा बताया। पुलिस महिलाओं से अन्य घटनाओं के विषय में पूछताछ कर रही है। वृद्ध ने कोतवाली कुलपहाड़ में तहरीर दे दी है।