फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Officers alerted after truck collides with divider on highway, put up signs

Mahoba News: हाईवे पर डिवाइडर से ट्रक टकराने के बाद चेते अफसर, लगाए संकेतक

Fri, 22 Dec 2023 05:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
Officers alerted after truck collides with divider on highway, put up signs

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमहोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा कुलपहाड़ के पास संकेतक न होने से डिवाइडर से टकराकर हो रही दुर्घटनाएं और ट्रक क्षतिग्रस्त होने की खबर प्रमुखता से छपने के बाद अधिकारी संजीदा हो गए। शुक्रवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील दत्त ने कुलपहाड़, चरखारी व सुगिरा के पास रिफ्लेक्टर युक्त संकेतक और साइन बोर्ड लगवाए। साथ ही डिवाइडर के दोनों ओर रेडियम पट्टी लगवाई गई ताकि, कोहरे के दौरान वाहन चालकों को डिवाइडर नजर आ सके।



गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगिरा गांव से पीतांबरा पैलेस तक डिवाइडर का निर्माण कराया गया था। यहां संकेतक न लगे होने से अक्सर दुर्घटनाएं हो रहीं थीं। गुरुवार की सुबह कोहरे व धुंध के चलते एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि, बड़ा हादसा टल गया था। कुलपहाड़ विकास समिति के सदस्यों ने एनएचएआई व डीएम को पत्र भेजकर संकेतक लगवाने की मांग की थी। इस खबर को अमर उजाला ने 22 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद अधिकारियों ने पूरे दिन संकेतक और साइन बोर्ड लगवाने का अभियान चलाया।
विज्ञापन


एआरटीओ ने कर्मचारियों के साथ 12 से अधिक स्थानों पर यातायात नियमों व दुर्घटना बाहुल क्षेत्रों के संकेतक लगवाए। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में संकेतक लगवाए जा रहे हैं। साथ ही सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ताकि, ठंड और कोहरे के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed