फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   odine is the development of the brain

आयोडीन से होता मस्तिष्क का विकास: विशेष सचिव

Thu, 14 May 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 14 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
odine is the development of the brain
 सूक्ष्म लघु एवं उद्यम व निर्यात प्रोत्साहन विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आयोडीन युक्त नमक का ही सेवन करना चाहिए। साधारण नमक का सेवन करने वाले लोगाें में आयोडीन की पूर्ति न होे पाने के कारण मस्तिष्क का समुचित विकास नहीं हो पाता।
विज्ञापन

विशेष सचिव गुरुवार को विकासखंड कबरई के  ग्राम पसवारा में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य पोषण के दिवस पर बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि गर्भवती महिलाआें और बच्चाें का समय-समय पर टीकाकरण किया जाना आवश्यक है। छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर बच्चाें को कुपोषण से बचाया जा सकता है। उन्हाेंने कुपोषण को मिटाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा किए जा रहे प्रयासाें की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण ने कहा कि महिलाएं शासन द्वारा चलाई जा रहीं योजनाआें का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीत कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि गर्भवती महिलाएं जिला अस्पताल में प्रसव कराकर जननी सुरक्षा योजना का लाभ उठाएं। उन्हाेंने कहा कि जन्म के तुरंत बाद बच्चे को स्तनपान कराना आवश्यक है। छह महीने तक स्तनपान कराने से बच्चा स्वस्थ रहता है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी वर्मा सहयोगी सेवा संस्थान की अध्यक्ष नेहा चंसौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed