{"_id":"62b8a0d8a2078b48d01c1af8","slug":"oath-administered-to-avoid-and-save-from-intoxication-mahoba-news-knp7044601165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा से बचने व दूसरों को बचाने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा से बचने व दूसरों को बचाने की दिलाई शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर रविवार को जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें पुलिसकर्मियों व नागरिकों को नशा से बचने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नशीले पदार्थों से होने वाली हानियों की जानकारी दी गई।
पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को नशीले पदार्थ का सेवन न करने ओर समाज के दूसरे लोगों को नशाखोरी से बचाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व सहकारिता मंत्री का संदेश सुनाया गया।
इस मौके पर सीओ रामप्रवेश राय, सीओ चरखारी अजय कुमार अग्रवाल, प्रशिक्षु सीओ संगम कुमार, हर्षिता गंगवार आदि मौजूद रहे। चरखारी संवाद के अनुसार कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक उमापति मिश्रा की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने शपथ ली। खरेला संवाद के अनुसार प्रभारी थानाध्यक्ष अजयपाल सिंह ने पुलिसकर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।