फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Now come from rural water tankers

अब गांवों में टैंकरों से पहुंचेगा पानी

Mon, 11 Apr 2016 12:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Mon, 11 Apr 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
Now come from rural water tankers
सूखा पड़ा मदनसागर तालाब - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड में सूखे से बने पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अब गांवों में टैंकर भेजकर पेयजल मुहैया कराया जाएगा। यह आदेश जल संस्थान को दिया गया है। इसके लिए झांसी से 40 टैंकर खरीदे जाएंगेे।
विज्ञापन


 जिले में बांधों, तालाबों, नदियों और चंदेलकालीन कुंओं से पानी की आपूर्ति की जाती है। इन जलस्रोतों के सूखने से पेयजल का संकट बढ़ गया है। लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। शहरी इलाके के साथ ही देहात में भी पानी की गंभीर समस्या है।
विज्ञापन


जलस्तर नीचे खिसकने से बड़ी संख्या में हैंडपंप ठूंठ हो गए हैं। ऐसे में गांव के लोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीण काम काज छोड़कर सुबह से पानी के इंतजाम में जुट जाते हैं। कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें पानी नसीब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए डीएम वीरेश्वर सिंह ने झांसी ने 40 टैंकर मंगाने का आदेश दिया है। जल संस्थान के पास 42 टैंकर पहले से हैं। इधर भीषण गर्मी में नगर पालिका ने चार टैंकर खरीदे हैं। जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को गांवों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed