फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Notice of termination of service of 31 drivers and nine operators

31 चालकों व नौ परिचालकों की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी

Sat, 04 Jun 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Notice of termination of service of 31 drivers and nine operators
महोबा। रोडवेज में संविदा पर तैनात चालक व परिचालकों के लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने 31 चालकों और नौ परिचालकों की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। जिसमें 24 घंटे के अंदर ड्यूूटी के लिए डिपो में उपस्थित न होने पर संविदा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एआरएम हेमंत मिश्रा ने बताया कि चालक अमरनाथ गुप्ता, अनीश अहमद, भजनलाल, अरविंद चौरसिया, फैयाज खां, इफ्तिखार हुसैन, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, इमरान खां समेत 31 चालक व नौ परिचालक अमित सिंह, अमित सिंह, अनिल यादव, आशीष पटैरिया, केके पटैरिया, श्याम नारायण, धर्मेंद्र चौरसिया, इकराम, केशवदास व अंशु कुमार को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपस्थिति रजिस्टर की समीक्षा की गई। जिसमें चालक-परिचालक लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। सभी 31 चालकों व नौ परिचालकों को 24 घंटे के अंदर ड्यूटी पर उपस्थित होने का नोटिस दिया गया है। अन्यथा की स्थिति यह मान लिया जाएगा कि वह कोई दूसरा काम कर रहे हैं और निगम में काम करने के इच्छुक नहीं है। जिसके बाद संविदा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed