{"_id":"56eee2194f1c1bcc26f151ad","slug":"not-good-for-the-society-without-organized","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठित हुए बिना समाज का भला नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठित हुए बिना समाज का भला नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
फूल मालाओं से अजीज मंसूरी का स्वागत करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया मंसूरी समाज का सम्मेलन रविवार को शहर के नेहरू विद्यालय में आयोजित हुआ। यहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अहमद मंसूरी ने कहा कि संगठित हुए बिना समाज का भला नहीं हो सकता। तकरीबन हर गांव में मंसूरी समाज के लोग रह रहे हैं। बिखराव के चलते उन्हें उनके अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं।
अहमद मंसूरी ने समाज के लोगों को बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की नसीहत दी। मंडल अध्यक्ष एनुल हक ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता जरूरी है। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अकबर मंसूरी, नजी खंा, हाजी पीरू, सलाम मंसूरी, हाजी रहमान मंसूरी, मान खां, बली मंसूरी, गौरी खां, कादिर मंसूरी, चांद मोहम्मद मंसूरी, रहमान मंसूरी, कलीम मंसूरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
सम्मेलन के बाद चुनाव अधिकारी मंसूरी समाज के पूर्व अध्यक्ष आजाद मंसूरी और चुनाव पर्यवेक्षक अहमद खां की देखरेख में समाज के जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के लिए कादिर मंसूरी, अंसार मंसूरी और अजीज मंसूरी ने दावेदारी की। दो उम्मीदवारों के नाम वापस लेने से अजीज मंसूरी निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। इन्हें समाज के लोगों ने फूल मालाआें से लाद दिया।