फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Nine thousand candidates will take the TET exam at four centers.

Mahoba News: चार केंद्रों पर नौ हजार परीक्षार्थी देंगे टीईटी की परीक्षा

Mon, 29 Jun 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Nine thousand candidates will take the TET exam at four centers.
महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह की अध्यक्षता में आगामी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट में बैठक हुई। इसमें संबंधित अधिकारियों व परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए। जिले में बनाए गए चार परीक्षा केंद्रों में नौ हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ब्लॉक ए, राजकीय मुकुंदलाल तिवारी इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो, तीन व चार जुलाई को पांच पालियों में होगी। परीक्षा में कुल नौ हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा का समय सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा का समय दोपहर ढाई बजे से 4:30 तक रहेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए शासन की ओर से जारी सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, बिजली व पेयजल आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रहेगी। बैठक में परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन, अभ्यर्थियों की सुगम प्रवेश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन व कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। यहां पर एडीएम कुंवर पंकज, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, डीआईओएस प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed