{"_id":"620e8f35539a38770f2eefc4","slug":"newlyweds-and-six-women-scorched-due-to-cylinder-burst-mahoba-news-knp681176440","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर फटने से नवविवाहिता और छह महिलाएं झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर फटने से नवविवाहिता और छह महिलाएं झुलसीं
विज्ञापन
कहरा गांव में सिलिंडर फटने के बाद जला मकान व बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : MAHOBA
महोबा/खन्ना। कहरा गांव के मौजा सिरसी कलां में शादी के बाद पहली विदाई (रवन कार्यक्रम) में छोटा गैस सिलिंडर तेज धमाके से फट गया। इससे नवविवाहिता समेत सात महिलाएं झुलस गईं। रिश्तेदारों के लिए भोजन पकाने के दौरान यह हादसा हुआ। मकान में भी आग फैल जाने से हजारों रुपये की गृहस्थी जल गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। सूचना पर डीएम, एसपी, सीएमओ ने जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज की व्यवस्था कराई।
सिरसी कलां निवासी स्व. मुन्ना श्रीवास की पुत्री अंजलि की शादी नौ फरवरी को जनपद झांसी के गरौठा निवासी प्रवेश कुमार से हुई थी। शादी के बाद अंजलि मायके आ गई थी। गुरुवार को वर पक्ष के लोग पहली विदाई कराने आए थे। दोपहर में परिवार की महिलाएं रिश्तेदारों के लिए भोजन पका रहीं थीं। तभी तेज धमाके के साथ छोटा गैस सिलिंडर फट गया।
सिलिंडर दो हिस्सों में बंट गया और मकान में आग लग गई। इस दौरान मौजूद नवविवाहिता अंजलि (21), मां कौशल्या उर्फ बिट्टन (40), चाची सुशीला (35) व सुधा (36), दादी जमुनिया (65), प्रेमा (42) व सुकर्तिन (52) ज्यादा झुलस गईं।
विज्ञापन
चीख-पुकार मचने पर भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना तत्काल एंबुलेंस व फायर बिग्रेड को दी गई।
सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर सभी को झांसी रेफर किया गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया। घटना में हजारों रुपये की गृहस्थी जल गई।
सूचना पर डीएम मनोज कुमार, एसपी सुधा सिंह, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय व सीओ रामप्रवेश राय ने अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना।
थम गई चचेरी बहन के मंडप की तैयारी
शादी के बाद पहली विदाई कार्यक्रम में सिलिंडर फटने की घटना से चचेरी बहन के मंडप की चल रहीं तैयारियां भी थम गईं। नवविवाहिता अंजलि की चचेरी बहन आरती का गुरुवार को मंडप था। 19 फरवरी को दरवाजे पर बरात आनी है।
परिवार की सात महिलाओं के घायल होने और सभी परिजनों के झांसी चले जाने से मंडप की रस्म थम गई है। देर शाम तक परिजनों के न लौटने से कोई कार्यक्रम नहीं हो सका।