महोबा में नवदंपती ने खाया जहर: तीन महीने पहले हुई शादी, दोनों की हालत नाजुक
नवदंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पड़ोसियों ने सूचना देकर परिजनों को बुलाया। तब दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के महोबा जिले में मामूली विवाद में एक नवदंपती ने जहर खा लिया। दोनों की शादी तीन महीने पहले ही हुई है। परिजन जब खेतों की रखवाली कर घर लौटे तो दंपती को बेहोश देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मामना गांव निवासी सुनील (30) का विवाह तीन महीने पहले मध्य प्रदेश के महाराजपुर थानाक्षेत्र के ग्राम खिरवा निवासी भारती के साथ हुआ था। विवाह के बाद पति-पत्नी मिलजुल कर रह रहे थे। सोमवार को परिजन खेतों की रखवाली करने गए हुए थे।
इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पड़ोसियों ने सूचना देकर परिजनों को बुलाया। तब दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।