फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   New education policy: Formative assessment implemented in UP Board

नई शिक्षा नीति: यूपी बोर्ड में रचनात्मक मूल्यांकन लागू

Thu, 21 Dec 2023 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
New education policy: Formative assessment implemented in UP Board

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

महोबा। नई शिक्षा नीति के तहत माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा नौ व 10 के छात्र-छात्राओं के लिए रचनात्मक मूल्यांकन की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत शैक्षिक सत्र 2023-24 से हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, गृहविज्ञान, चित्रकला, वाणिज्य, संगीत गायन व संगीत वादन में रचनात्मक आंकलन शुरू हो गया है।




नई शिक्षा नीति 2020 के लागू होने के बाद अब पठन-पाठन में आवश्यक बदलाव देखने को मिलने लगा है। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने डीआईओएस को पत्र भेजा है। जिसमें निर्देश दिए हैं कि एनईपी 2020 के अनुरूप सभी स्कूलों के विद्यार्थियों का रचनात्मक आकलन सुनिश्चित किया जाए। बोर्ड ने पिछले साल कार्यशाला आयोजित कर रचनात्मक मूल्यांकन के विषयवार टूल्स व तकनीक जैसे वाद-विवाद, समूह चर्चा, मॉडल, चार्ट बनवाना, दृश्यात्मक प्रस्तुति, रोल-प्ले आदि गतिविधियों को समाहित करने के लिए प्रारूप तैयार किया था। हालांकि, रचनात्मक मूल्यांकन के अंक मार्कशीट में नहीं जुड़ेंगे, लेकिन छात्रों के लिए कॅरियर में आगे बढ़ने में सहायक होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed