फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Negligence: Poisoned patient admitted to TB ward

लापरवाही : जहर खाए मरीज को टीबी वार्ड में कर दिया भर्ती

Sat, 14 Sep 2024 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 14 Sep 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Negligence: Poisoned patient admitted to TB ward
महोबा। जिला अस्पताल एक बार फिर चर्चा में है। सीएचसी पनवाड़ी से रेफर होकर आए जहर खाए मरीज को कर्मचारियों ने टीबी वार्ड में भर्ती कर दिया।
विज्ञापन

करीब 24 घंटे इलाज होने के बाद मरीज की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने हंगामा करते हुए सीएमएस को सूचना दी। तब उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
थाना महोबकंठ के तेइया निवासी महिला ढक्की रैकवार (55) ने बृहस्पतिवार की रात परिजनों से विवाद होने पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी पनवाड़ी ले गए। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे उसे इमरजेंसी से टीबी वार्ड में भर्ती कर दिया गया।
विज्ञापन

रात के समय उसकी हालत बिगड़ गई। तब परिजनों ने सीएमएस को अवगत कराया। जहर खाए मरीज को टीबी वार्ड में भर्ती किए जाने का मामला उजागर होने पर कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसे तत्काल आईसीयू में शिफ्ट कराया गया। उधर, प्रभारी सीएमएस डॉ. नरेंद्र राजपूत का कहना है कि महिला टीबी वार्ड में कैसे पहुंची। इसकी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed