फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Nand come back , waiting for the past several years

लौट आओ नंदलाल, इंतजार में बीते कई साल

Fri, 11 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 11 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nand come back , waiting for the past several years

चरखारी (महोबा)। गोवर्द्धन नाथ मेले की शाम जवाबी

विज्ञापन
कीर्तन के नाम रही। कानपुर और उरई से आए कीर्तन कलाकारों ने कीर्तन की प्रस्तुति से दर्शकों का मनमोह लिया। जवाबी कीर्तन की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई।

कीर्तन कलाकार लालमन शर्मा कानपुर ने ‘लौट आओ नंदलाल, इंतजार में बीते कई साल’ प्रस्तुत किया। इसके जवाब ने राखी आजाद उरई ने ‘मेरी चाहत को न देना तुम टाल, इंतजार में बीते सौ साल’ सुनाकर लोगों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।

लालमन शर्मा ने वर्तमान परिस्थिति पर चेताते हुए कहा कि ‘वतन का पतन यदि होता रहा तो घर वाले ही वतन को बेच देंगे’। आगे कहा कि ‘वतन बेचने की जो चर्चा करेगा, मां की कसम उसे चीर देंगे हम’।

जवाबी कीर्तन कार्यक्रम सुबह तक चलता रहा। देर रात तक जवाबी कीर्तन सुनने के लिए लोगों का हुजूम डटा रहा। सुबह तक चले जवाबी कीर्तन कार्यक्रम खत्म होने के बाद लोग अपने स्थान से उठे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कीर्तन कलाकार लालचंद्र दीक्षित को चेयरमैन प्रतिनिधि मुईनुुद्दीन ने साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक चंद्रशेखर तिवारी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed