फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Nagar Panchayat got the soil transported by Pulsar, paid Rs 46 thousand

Mahoba News: नगर पंचायत ने पल्सर से कराई मिट्टी की ढुलाई, 46 हजार का किया भुगतान

Sat, 04 Nov 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat got the soil transported by Pulsar, paid Rs 46 thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुलपहाड़ (महोबा)। नगर पंचायत कुलपहाड़ में तालाब खुदाई के दौरान निकाली गई मिट्टी की ढुलाई के काम में हैरतअंगेज कारनामा उजागर हुआ है। नगर पंचायत ने पल्सर बाइक से ही मिट्टी की ढुलाई का काम करा डाला। आरटीआई के जवाब में दी गई सूचना से इसका खुलासा हुआ है। कारगुजारियां की कलई खुल जाने से अब नगर पंचायत के जिम्मेदारों में हड़कंप मचा है। आरटीआई कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत डीएम मृदुल चौधरी से समाधान दिवस में की है। जिससे जिम्मेदारों की गर्दन पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
दरअसल नगर पंचायत की ओर से कुलपहाड़ कस्बे में स्थित किशोर सागर तालाब की खुदाई का काम कराया गया था। काम समाप्त हो जाने के बाद तालाब खुदाई से जुड़े काम व भुगतान के संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता नवल किशोर ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी। नगर पंचायत कुलपहाड़ की ओर से जो सूचना मुहैया कराई गई। उससे आश्चर्यचकित कर देने वाला मामला सामने आया है।
विज्ञापन

सूचना के जवाब में मिट्टी की ढुलाई में लगाए गए ट्रैक्टरों के नंबर और उनकी भुगतान राशि के विवरण के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें से एक ट्रैक्टर नंबर को भी मिट्टी की ढुलाई के काम में लगाने व भुगतान करने की जानकारी दी गई जबकि आरटीआई कार्यकर्ता ने जब परिवहन विभाग के पोर्टल पर इस वाहन नंबर के संबंध में जानकारी जुटाई तो वह ट्रैक्टर नहीं बल्कि पल्सर बाइक का नंबर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे आरटीआई कार्यकर्ता को स्पष्ट हुआ कि मिट्टी ढुलाई के काम में जमकर खेल किया गया। बताया गया कि इस नंबर के वाहन से 250 रुपये प्रति चक्कर के हिसाब से 185 चक्कर मिट्टी की ढुलाई कराई गई। नगर पंचायत की ओर से इसका 46 हजार 250 रुपये भुगतान कर दिया गया। उधर, नगर पंचायत ईओ निर्दोष राजपूत का कहना है कि ट्रैक्टर के अंतिम तीन नंबर 560 की जगह 507 टाइप हो जाने के कारण यह भ्रम की स्थिति बनी है। भुगतान से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed