फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mukhya sachiv ko Saunpa Mang Patra

मुख्य सचिव को सौंपा मांगपत्र

Mon, 11 Jan 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Mukhya sachiv ko Saunpa Mang Patra
मुख्य सचिव को मांग पत्र सौंपते सुरेंद्र अग्रवाल - फोटो : MAHOBA
कुलपहाड (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ निवासी सुरेंद्र अग्रवाल ने मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को बताया कि जीजीआईसी तीन दशक से पुरानी तहसील के जर्जर भवन में संचालित हो रहा है, जो कभी भी ढह सकता है।
विज्ञापन

जीजीआईसी के नवीन भवन के लिए डीएम द्वारा 3.5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है, लेकिन धन के अभाव में निर्माण शुरू नहीं हो सका। उन्होंने कुलपहाड़ में कृषि उत्पादन मंडी समिति न होने से किसानों को होने वाली समस्या बताई। कहा कि तहसील मुख्यालय में मंडी नहीं है, जबकि ब्लाक व गांवों में मंडियां हैं। किसानों को मजबूर होकर अपनी उपज औने-पौने दामों में बेचना पड़ता है, जबकि मंडी समिति यहां से प्रतिवर्ष लाखों रुपए की मंडी शुल्क के रूप में वसूली करती है। उन्होंने मुख्य सचिव से दोनों मामलों में कार्रवाई की मांग की ताकि क्षेत्र के विकास को गति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed