फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mueen, 42 rogiyon ko kar chuke theek

मुईन, 42 रोगियों को कर चुके ठीक

Fri, 29 Jan 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
mueen, 42 rogiyon ko kar chuke theek
महोबा। शहर में प्राईवेट क्लीनिक चलाने वाले डॉ. मुईन अंसारी टीबी रोगियों के लिए मसीहा है। पांच वर्ष पहले टीबी उन्मूलन अभियान में जुड़े मुईन 42 टीबी रोगियों को दवा खिलाकर ठीक कर चुके हैं। डॉट्स प्रदाता के रूप में दिनरात काम करने की ललक के चलते वर्तमान में उनका मोहल्ला टीबी मुक्त है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जुगियाना निवासी डॉ. मुईन प्राईवेट क्लीनिक चलाते हैं। पांच वर्ष पहले उन्होंने टीबी को जड़ से समाप्त करने की मुहिम शुरु की थी। टीबी रोगियों की देखरेख के साथ समय से दवा देना दिनचर्या थी। नतीजा यह हुआ कि 42 टीबी रोगी बिल्कुल ठीक हो गए। डॉ. मुईन बताते हैं कि क्लीनिक पर आने वाले मरीजों की देखभाल में सारा वक्त निकाल देते हैं। स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अभियानों में सहयोग करते हैं।
विज्ञापन

सुबह क्लीनिक खोलने से पहले वह मरीजों को दवा खिलाने का काम करते हैं। साथ ही मरीजों को योग, व्यायाम व सुबह टहलने की सलाह देते हैं। ताकि मरीजों के फेफड़े मजबूत हो और वह जल्दी ठीक हो सके। डॉ. मुईन ने बताया कि एक वर्ष पहले टीबी पीड़ित एक युवती की शादी हरियाणा हो गई। वह लगातार मोबाइल फोन से हालचाल लेते रहे और दवा व जांच के लिए प्रेरित किया। युवती को अब टीबी रोग से पूरी तरह निजात मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में है टीबी के 730 मरीज
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जीआर रत्मेले ने बताया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक टीबी को मूल रूप से समाप्त करने की मुहिम चला रखी है। वर्तमान में जिले में 370 टीबी मरीज है। इस अभियान को 650 डाट्स प्रदाता शामिल है। अलग-अलग श्रेणी के टीबी मरीजों को दवा खिलाने के एवज में डाट्स प्रदाताओं को शासन से प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed