फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Minor-Phretha submerged Krela market breakdown

खरेला-पहरेथा माइनर टूटने से बाजार जलमग्न

Sun, 04 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sun, 04 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Minor-Phretha submerged Krela market breakdown
मुख्य बाजार की सड़कों में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
सिंचाई विभाग द्वारा नहरों की मरम्मत न कराए जाने का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार की रात खरेला पहरेथा माइनर टूटने से कस्बा खरेला की मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं। सड़कों में जल भराव होने से लोग परेशान रहे। हजारों लीटर पानी बर्बाद होने से किसानों में आक्रोश पनप
विज्ञापन


रहा है।सिंचाई विभाग की उदासीनता के चलते नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा हैै। जिससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। नहरों की मरम्मत न कराए जाने से ग्राम बराएं, मौजा पुन्निया, कुआंखोड़ा आदि गांव तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। खरेला पहरेथा माइनर टूटने से कस्बा
विज्ञापन


व मुख्य बाजार जलमग्न हो गया। मुख्य बाजार के अलावा बस्ती में भी पानी भर गया है।ग्राम प्रधान बराएं पुष्पा सिंह, पुन्निया के धर्मपाल, जगनंदन, देवेंद्र अवस्थी ने बताया कि नहर टूटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। यहीं पानी किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए मिलता तो फसलों को फायदा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता विशंभर सिंह का कहना है कि टूटी नहर की मरम्मत कराई जा रही है। हर हाल में टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा। जिससे किसानों के खेतों की सिंचाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed