{"_id":"f450f5d7a593310cf861aa4e21464d1c","slug":"millions-property-by-fire-ash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से लाखों की संपत्ति राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से लाखों की संपत्ति राख
ब्यूरो/अमर उजाला, महाोबा
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
थाना कबरई के ग्राम पहरा में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से एक
विज्ञापन
किसान की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की लपटे देख
गृहस्वामी के साथ ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग से
मोटरसाइकिल व नकदी व गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने राजस्व
विभाग को प्रार्थना पत्र देकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।थाना कबरई के ग्राम पहारा निवासी रामविशाल पुत्र गज्जू पाल ने राजस्व विभाग को दी तहरीर में बताया कि वह रात में परिवार सहित घर के बाहर सो रहा था। सुबह पांच बजे उसके मकान में आग लग गई। आग की लपटे देख परिवार के लोग पड़ोसियों के साथ आग बुझाने में जुट गए, लेकिन भूसे ने आग पकड़ने के कारण ग्रामीणों को आग बुझाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गृहस्वामी रामविशाल ने बताया कि अग्निकांड से मोटरसाइकिल, दो क्विंटल अनाज व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना से पीड़ित परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट बढ़ गया है। पीड़ित ने तहसीलदार से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।