फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Middle-aged Kora doing the evening wrong, murdered

ईवनिंग वॉक कर रहे अधेड़ को डंपर ने कुचला, मौत

Fri, 16 Jul 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged Kora doing the evening wrong, murdered
महोबा। कस्बा कबरई में शाम को टहल रहे अधेड़ की डंपर से कुचलने से मौत हो गई। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के आजाद नगर निवासी नोखेलाल (52) गुरुवार की देर शाम टहलने निकले थे, साथ में पालतू कुत्ता भी था। तभी बांदा चौराहे के समीप तेज रफ्तार डंपर ने नोखेलाल को टक्कर मारकर कुचल दिया। गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार झांसी-मिर्जापुर हाईवे में नन्ना ढाबा के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार अनमोल दीक्षित (25) व अंकुर दीक्षित (20) निवासी पहरा कबरई घायल हो गए। घायलों को एसडीएम सुथान अब्दुल्लाह व कोतवाली प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने सीएचसी पहुंचाया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शेखूनगर निवासी कपिल (17), भरुआ सुमेरपुर निवासी शाहरून (22), बघौरा निवासी परमलाल (23), पहरेता निवासी किलकी (65), गांधीनगर निवासी पवन (16), पठा छतरपुर निवासी गौरव (12), मातीपारा निवासी मनसुख (30), पचपहरा निवासी किशन (36), डीएम आवास गांधीनगर निवासी राकेश पाठक (42) व झिन्ना हमीरपुर निवासी रामपाल (50) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed