फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mental patients should not fall prey to exorcism, get treatment done.

Mahoba News: झाड़फूंक में न पड़े मानसिक रोगी, कराए उपचार

Sat, 06 Jan 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 06 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mental patients should not fall prey to exorcism, get treatment done.
चरखारी (महोबा)। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शनिवार को राजकीय गंगा सिंह इंटर कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने छात्रों को मानसिक रोगों के लक्षण व इसके उपचार की जानकारी दी। इस दौरान 20 छात्रों को मनदूत बनाया गया। जो लोगों को मनोराेग से बचाव के लिए जागरूक करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य अंबिका प्रसाद व सुशील कुमार ने किया। मनो चिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमदास और मनोवैज्ञानिक अंकित गुप्ता ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे छात्रों व अध्यापकों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे। जिसका विशेषज्ञों ने ज्ञानवर्द्धक जवाब दिया। बताया कि जिला अस्पताल में मानसिक कक्ष स्थापित है, जहां इस तरह की बीमारी से ग्रसित मरीजों का इलाज किया जाता है। मानसिक रोगी झाड़फूंक के चक्कर में न पड़े। नियमित उपचार से मानसिक रोगी पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान श्रवण कुमार, राजश्री, अमित सिंह, कृष्ण कुमार, आकाश, सचिन कुमार, उपेंद्र, गुरुचरण, नरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र, मनोज कुमार, पीयूष, सत्यम, शिवांश, राघवेंद्र, राहुल, आशुतोष, देवेंद्र, गोलू रोहित आदि छात्रों को मनदूत बनाया गया। साथ ही छात्रों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed