{"_id":"610c29908ebc3ec1f4482f63","slug":"meeting-mahoba-news-knp6445269130","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना क्षेत्रों में प्रभावी गश्त कर अपराध पर लगाएं अंकुश- एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना क्षेत्रों में प्रभावी गश्त कर अपराध पर लगाएं अंकुश- एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। एसपी सुधा सिंह की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। एसपी ने अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी थानाध्यक्ष चिंहित स्थानों पर प्रभावी गश्त करें। पुरस्कार घोषित हिस्ट्रीशीटर व जेल से रिहा अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने एक माह के अंदर थाना क्षेत्रों में गठित अपराधों व प्रभारी कार्रवाई की समीक्षा की। कहा कि अवैध शराब बनाने व बिक्री करने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।
महिला व एससीएसटी एक्ट से संबंधित अपराधों का त्वरित निस्तारण किया जाए। एसपी ने थानों में लंबित विवेचनाओं व आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ सिटी रामप्रवेश राय, सीओ चरखारी उमेशचंद्र, प्रतिसार निरीक्षक सैन्यजीत सिंह के अलावा सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसपी सुधा सिंह ने पीआरवी कर्मियों द्वारा सूचना मिलते ही चंद मिनट के अंदर पहुंचने और लावारिस नवजात शिशु को अस्पताल में भर्ती कराने वाले कांस्टेबल भारत सिंह, धर्मेंद्र कुमार व दुर्घटना के घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले पीआरवी टीम के नवनीत, मोहम्मद इदरीश व मुलायम सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा आईजीआरएस शिकायतों का समय से निस्तारण करने के लिए थाना खन्ना व थाना अजनर के प्रभारियों को सम्मानित किया गया।